सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माँ

मैंने तुम्हारा दाह संस्कार नहीं देखा
अंतिम यात्रा भी नहीं देखी
लेकिन मैंने देखा था तुम्हे
अंतिम बार
चिर निद्रा में लीन थी तुम
शांत थी, निश्छल थी
नये कपड़ों से तुम्हारा मोह कभी नहीं रहा
पर उस दिन तुम्हे
नयी चटख लाल चुनरी में सहेजा गया 
सिंदूर ,बिंदी भी कहाँ भाते थे तुम्हे
पर उस दिन 
सिंदूर दमक रहा था मांग में
एक सुरज सुशोभित था तुम्हारे ललाट पर
और तुम मुस्कुरा भी तो रही थी
न जाने क्यो ?
माँ कभी हँसती है ....
अपने बच्चों को रोता देखकर ?
पर तुम तटस्थ बनी रही
एक चुड़ी पहनने वाली तुम
उस दिन कलाई भरकर चुड़िया
तुम्हे पहनायी गयी
जीवन भर तुम्हे जिन सब का मोह नहीं था
तुम्हे विदा किया गया 
उन्ही सब के साथ
सब घटित हो रहा था 
शायद तिथि पुण्यतिथि में तब्दील हो रही थी 
तुम चली गयी
मेरा एक हिस्सा साथ ले गयी
अपने मन के भिक्षु का
एक हिस्सा मुझे दे गयी
बस.....पिछले छ: सालों से
हम यूँ ही साथ है 


टिप्पणियाँ

Rohitas Ghorela ने कहा…
मार्मिक।
माँ की कमी तब महसूस होती है जब वो ना हो। क्योंकि जब वो होती है तो वो ये कमी महसूस होने नहीं देती।
नई रचना - एक भी दुकां नहीं थोड़े से कर्जे के लिए 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काम ही पूजा है

हर रोज सुबह की सैर मुझे पूरे दिन के लिये शारीरिक मानसिक रूप से तरोताजा करती है। सैर के बाद हम एक भैयाजी के पास गाजर, बीट, हल्दी, आंवला ,अदरक और पोदीने का जूस पीते है, जिसकी मिक्सिंग हमारे अनुसार होती है। हम उनके सबसे पहले वाले ग्राहक होते है , कभी कभी हम इतना जल्दी पहूंच जाते है कि उन्होने सिर्फ अपना सब सामान सैट किया होता है लेकिन जूस तैयार करने में उन्हे पंद्रह मिनिट लग जाते है, जल्दबाजी में नही होती हूँ तो मैं जूस पीकर ही आती हूँ, वैसे आना भी चाहू तो वो आने नहीं देते , दो मिनिट में हो जायेगा कहकर, बहला फुसला कर पिलाकर ही भेजते है। उनकी अफरा तफरी और खुशी दोनो देखने लायक होती है।      आज सुबह भी कुछ ऐसा ही था, हम जल्दी पहूंच गये और उन्होने जस्ट सब सैट ही किया था , मैं भी जल्दबाजी में थी क्योकि घर आकर शगुन का नाश्ता टीफिन दोनों बनाना था। हमने कहां कि आज तो लेट हो जायेगा आपको, हम कल आते है लेकिन भैयाजी कहाँ मानने वाले थे । उन्होने कहा कि नयी मशीन लाये है , आपको आज तो पीकर ही जाना होगा, अभी बनाकर देते है। मुझे सच में देर हो रही थी लेकिन फिर भी उनके आग्रह को मना न कर स...

गर्भगृह

मुझे अंधेरों से डर नहीं लगता मुझे सन्नाटों का भी खौफ़ नहीं उष्णता मुझे तरबतर नहीं करती आपदाओं से मैं घबराती नहीं काल कोठरी सी एक छोटी जगह जहाँ रोशनी की महीन किरण तक नहीं मुझे पर्याप्त है क्योकि मैं उसे समझ लेती हूँ माँ का गर्भगृह जहाँ कुछ समय मुझे रहना है जीवन पाकर बाहर आना है ईश्वर अभी भी रच रहा है मुझे उसकी रचना पर सवाल नहीं संदेह नहीं

पिता और चिनार

पिता चिनार के पेड़ की तरह होते है, विशाल....निर्भीक....अडिग समय के साथ ढलते हैं , बदलते हैं , गिरते हैं  पुनः उठ उठकर जीना सिखाते हैं , न जाने, ख़ुद कितने पतझड़ देखते हैं फिर भी बसंत गोद में गिरा जाते हैं, बताते हैं ,कि पतझड़ को आना होता है सब पत्तों को गिर जाना होता है, सूखा पत्ता गिरेगा ,तभी तो नया पत्ता खिलेगा, समय की गति को तुम मान देना, लेकिन जब बसंत आये  तो उसमे भी मत रम जाना क्योकि बसंत भी हमेशा न रहेगा बस यूँ ही  पतझड़ और बसंत को जीते हुए, हम सब को सीख देते हुए अडिग रहते हैं हमेशा  चिनार और पिता