सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फ्रीडा

बात लगभग साल भर पहले कि है....मेरा पावं टूटा था। यूँ तो मेरे साथ छोटी मोटी टूटफूट अक्सर होती रहती है लेकिन ये पहली बार था कि मेरे पावं में एक महीने के लिये प्लास्टर चढ़ा दिया गया और लगभग अपाहिज की तरह मुझे एक कोने में बैठा दिया गया। मैं पूरी तरह से किसी ओर पर निर्भर थी ....हर छोटे मोटे काम के लिये मुझे किसी की सहायता लगने लगी। आस पास सब बिखरा रहता और मैं उसे समेट पाने में असमर्थ रहती। शुरुआती एक हफ्ता मैं बहुत चिड़चिड़ी सी रही,लेकिन जल्दी ही मैं इस टूटे पावं को एंजॉय करने लगी । निर्भरता आत्मनिर्भरता का फर्क मेरे उन अपनों ने मिटा दिया जिन पर मैं निर्भर थी। 
     जब आपका भीतर कुछ टूटता है तो अक्सर बाहर तक भी दरारें दिखने लगती है लेकिन खुशकिस्मत रही कि अंदर भी दरार मात्र थी और बाहर सब व्यवस्थित। मुझे इतने बेहतर तरीके से संभाला गया कि मैं अपने टूटे पावं के साथ एक अलग ही दुनियां रचने लगी....अपने रंगों और चित्रों के माध्यम से। मेरे पास भरपूर वक्त था और मैंने उस वक्त को इतना संक्षिप्त कर दिया कि दिन के चौबीस घंटे कम लगने लगे। मेरी लगन और कार्यक्षमता ने उस दौरान मुझे मजबूत किया। किसी भी कांधों ने मुझे निराश नहीं किया।  
       मुझे इस तरह रमे हुए देखकर उस वक्त किसी ने कहा कि आपको देखकर मुझे फ्रीडा की याद आती है । ओह माय गुडनैस.......
     मैंने यह नाम पहली बार सुना था इसलिए खुशी से उछल नहीं पड़ी थी। मैंने फ्रीडा के बारे में सब पढ़ा जाना और आश्चर्यचकित रह गयी। हालांकि उस लड़की के साथ अपनी रत्ती भर तुलना भी मैं नहीं कर सकती । लेकिन मैं इस तुलना की वजह से उसे जान पायी...मेरे लिये मायने इसके ज्यादा है। फ्रीडा न जाने मुझ जैसे कितनों की प्रेरणा है। मेरे जैसे कितने ही अंश मिलकर एक फ्रिडा बनाते होंगे। फ्रिडा अपने आप में एक युग थी। मुसीबतों से डटकर लड़ने वाली , फूलों से प्यार करने वाली वो एक कमाल की लड़की थी। गहरी आँखों के उपर उसकी मिलती हुई भौहें उसे अलहदा बनाती थी। उसका पहनावा , उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति , उसका जुनून... सबकी मैं बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ।
     पिछले एक साल से ये लड़की लागातार मेरा मनोबल बढ़ा रही है । फ्रिडा तुम जहाँ भी हो आबाद हो। 

टिप्पणियाँ

आत्ममुग्धा ने कहा…
बहुत शुक्रिया आपका....सादर नमस्कार
Sweta sinha ने कहा…
सकारात्मक एवं प्रेरक।
Anita ने कहा…
अब आप भी किसी के लिए फ्रीडा बन सकती हैं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काम ही पूजा है

हर रोज सुबह की सैर मुझे पूरे दिन के लिये शारीरिक मानसिक रूप से तरोताजा करती है। सैर के बाद हम एक भैयाजी के पास गाजर, बीट, हल्दी, आंवला ,अदरक और पोदीने का जूस पीते है, जिसकी मिक्सिंग हमारे अनुसार होती है। हम उनके सबसे पहले वाले ग्राहक होते है , कभी कभी हम इतना जल्दी पहूंच जाते है कि उन्होने सिर्फ अपना सब सामान सैट किया होता है लेकिन जूस तैयार करने में उन्हे पंद्रह मिनिट लग जाते है, जल्दबाजी में नही होती हूँ तो मैं जूस पीकर ही आती हूँ, वैसे आना भी चाहू तो वो आने नहीं देते , दो मिनिट में हो जायेगा कहकर, बहला फुसला कर पिलाकर ही भेजते है। उनकी अफरा तफरी और खुशी दोनो देखने लायक होती है।      आज सुबह भी कुछ ऐसा ही था, हम जल्दी पहूंच गये और उन्होने जस्ट सब सैट ही किया था , मैं भी जल्दबाजी में थी क्योकि घर आकर शगुन का नाश्ता टीफिन दोनों बनाना था। हमने कहां कि आज तो लेट हो जायेगा आपको, हम कल आते है लेकिन भैयाजी कहाँ मानने वाले थे । उन्होने कहा कि नयी मशीन लाये है , आपको आज तो पीकर ही जाना होगा, अभी बनाकर देते है। मुझे सच में देर हो रही थी लेकिन फिर भी उनके आग्रह को मना न कर स...

पिता और चिनार

पिता चिनार के पेड़ की तरह होते है, विशाल....निर्भीक....अडिग समय के साथ ढलते हैं , बदलते हैं , गिरते हैं  पुनः उठ उठकर जीना सिखाते हैं , न जाने, ख़ुद कितने पतझड़ देखते हैं फिर भी बसंत गोद में गिरा जाते हैं, बताते हैं ,कि पतझड़ को आना होता है सब पत्तों को गिर जाना होता है, सूखा पत्ता गिरेगा ,तभी तो नया पत्ता खिलेगा, समय की गति को तुम मान देना, लेकिन जब बसंत आये  तो उसमे भी मत रम जाना क्योकि बसंत भी हमेशा न रहेगा बस यूँ ही  पतझड़ और बसंत को जीते हुए, हम सब को सीख देते हुए अडिग रहते हैं हमेशा  चिनार और पिता

गर्भगृह

मुझे अंधेरों से डर नहीं लगता मुझे सन्नाटों का भी खौफ़ नहीं उष्णता मुझे तरबतर नहीं करती आपदाओं से मैं घबराती नहीं काल कोठरी सी एक छोटी जगह जहाँ रोशनी की महीन किरण तक नहीं मुझे पर्याप्त है क्योकि मैं उसे समझ लेती हूँ माँ का गर्भगृह जहाँ कुछ समय मुझे रहना है जीवन पाकर बाहर आना है ईश्वर अभी भी रच रहा है मुझे उसकी रचना पर सवाल नहीं संदेह नहीं