सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अव्यवस्था

इस लॉकडाउन में कोविड के अलावा जो विषय सबसे गरम रहा वो है मजदूरों का पलायन। मीडिया ने जमकर भुनाया इसे । पक्ष विपक्ष दोनों ने खूब सियासत की। अपने अपने राजसमर्थन के हिसाब से प्रजा ने भी कही मदद की, कही सहानुभूति दिखायी तो कही अव्यवस्था का जिम्मेदार बताया। 
          खूब चर्चाएं हुई, पावं की दरारों से होकर घर के रास्ते दिखाये गये, भुख दिखायी गयी , विलाप दिखाया, रुदन दिखाया, सूखे होठ दिखाये तो गीली आँखे भी दिखायी । ऐसी खबरे न्यूज का हिस्सा बन चुकी है , हालांकि अब तक एक बड़ा तबका अपने अपने क्षेत्र में पहूँच चुका है ।
               जब ये लोग पलायन कर रहे थे तो खूब अव्यवस्था हुई... लेकिन इस अव्यवस्था के लिये, सिर्फ इन्हे जिम्मेदार ठहराना कतई उचित नहीं। हालांकि समझदार तबका घर में बैठकर इनसे व्यवस्था बनाये रखने की गुहार लगा रहा था । सभ्य भाषा में इनसे संयमित रहने को कहा जा रहा था । लेकिन ये मजदूर वर्ग है जनाब, ये समझता कहा है? इन्होने कभी अपनी समझ की थाह ही नहीं ली और लेते भी कब ? हमेशा तो रोटी की जुगाड़ में रहे। 
      संयम और व्यवस्था तभी कायम रहती है जब तन मन दोनो संतुलित हो । एक भुखा इंसान संयम नहीं दिखा सकता ...एक टूटा मन हमेशा अव्यवस्था फैलाता दिखेगा । जरा याद कीजिए, कितनी ही बार अपनी रेल और हवाई यात्राओं के दौरान हम थोड़ी भी आवभगत की कमी होने पर आसमान सर पर उठा लेते थे या फिर अटेंडर को बुला खरी खोटी सुनाते थे, रेलमंत्री को टैग कर ट्वीट किया करते थे और मन ही मन खुश होते थे कि हम जागरूक नागरिक है, अपने अधिकारों का हमे पता है । सोचिये....उस वक्त अगर कोई आपको उपदेश पेले कि संयम रखे और गंतव्य तक पहूँचे । उस वक्त अगर आपका खून गर्म है तो आप अव्यवस्था अराजकता फैलायेंगे, आप आवेश में आ जायेंगे। अगर आप शांतचित्त है तो भी अपने मन को तो अव्यवस्थित कर ही लेंगे।

        कृपया इस तबके को राजनीतिक परिभाषाओं से दूर रखे, न सियासत करे और न ही करने दे, इनका पलायन खतरनाक है, हम सब जानते है पर आरोप न लगाये। इन विषयों पर लड़ने का काम हमारी राज्य सरकारों और केंद सरकार को करने दे।
         महामारी के प्रकोप का काल है, इससे निपटना अलग विषय रह गया है अब । बिगड़ती अर्थव्यवस्था से भी निपट लेंगे हम, अगर मिलकर चले तो । बस...मजदूरों पर दोषारोपण करने से पहले भले ही खुद में न झांके, अगल बगल देख ले। 
      अव्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सकता है और सोनू सुद जैसे लोग कर भी रहे है। कम से कम इन्हे सराहे और मजदूरों को कोसने की बजाय मदद के लिये बढ़ रहे हाथों से हाथ मिलाये । उपदेश पेलने के अलावा कुछ तो करे इस महामारी के काल में....कुछ गिलहरी योगदान ही सही । 
    और हाँ....अगली बार जब भी यात्रा करे तो हर असुविधा को दरकिनार करियेगा । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काम ही पूजा है

हर रोज सुबह की सैर मुझे पूरे दिन के लिये शारीरिक मानसिक रूप से तरोताजा करती है। सैर के बाद हम एक भैयाजी के पास गाजर, बीट, हल्दी, आंवला ,अदरक और पोदीने का जूस पीते है, जिसकी मिक्सिंग हमारे अनुसार होती है। हम उनके सबसे पहले वाले ग्राहक होते है , कभी कभी हम इतना जल्दी पहूंच जाते है कि उन्होने सिर्फ अपना सब सामान सैट किया होता है लेकिन जूस तैयार करने में उन्हे पंद्रह मिनिट लग जाते है, जल्दबाजी में नही होती हूँ तो मैं जूस पीकर ही आती हूँ, वैसे आना भी चाहू तो वो आने नहीं देते , दो मिनिट में हो जायेगा कहकर, बहला फुसला कर पिलाकर ही भेजते है। उनकी अफरा तफरी और खुशी दोनो देखने लायक होती है।      आज सुबह भी कुछ ऐसा ही था, हम जल्दी पहूंच गये और उन्होने जस्ट सब सैट ही किया था , मैं भी जल्दबाजी में थी क्योकि घर आकर शगुन का नाश्ता टीफिन दोनों बनाना था। हमने कहां कि आज तो लेट हो जायेगा आपको, हम कल आते है लेकिन भैयाजी कहाँ मानने वाले थे । उन्होने कहा कि नयी मशीन लाये है , आपको आज तो पीकर ही जाना होगा, अभी बनाकर देते है। मुझे सच में देर हो रही थी लेकिन फिर भी उनके आग्रह को मना न कर स...

पिता और चिनार

पिता चिनार के पेड़ की तरह होते है, विशाल....निर्भीक....अडिग समय के साथ ढलते हैं , बदलते हैं , गिरते हैं  पुनः उठ उठकर जीना सिखाते हैं , न जाने, ख़ुद कितने पतझड़ देखते हैं फिर भी बसंत गोद में गिरा जाते हैं, बताते हैं ,कि पतझड़ को आना होता है सब पत्तों को गिर जाना होता है, सूखा पत्ता गिरेगा ,तभी तो नया पत्ता खिलेगा, समय की गति को तुम मान देना, लेकिन जब बसंत आये  तो उसमे भी मत रम जाना क्योकि बसंत भी हमेशा न रहेगा बस यूँ ही  पतझड़ और बसंत को जीते हुए, हम सब को सीख देते हुए अडिग रहते हैं हमेशा  चिनार और पिता

गर्भगृह

मुझे अंधेरों से डर नहीं लगता मुझे सन्नाटों का भी खौफ़ नहीं उष्णता मुझे तरबतर नहीं करती आपदाओं से मैं घबराती नहीं काल कोठरी सी एक छोटी जगह जहाँ रोशनी की महीन किरण तक नहीं मुझे पर्याप्त है क्योकि मैं उसे समझ लेती हूँ माँ का गर्भगृह जहाँ कुछ समय मुझे रहना है जीवन पाकर बाहर आना है ईश्वर अभी भी रच रहा है मुझे उसकी रचना पर सवाल नहीं संदेह नहीं