सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मन का जंगल

कभी यात्रा की है किसी जंगल की ? नहीं? तो सुनो अपने मन में झांको एक गहन जंगल है वहाँ घुप्प अंधेरा.... कंटीली झाड़ियाँ हर रोज उगते कूकुरमुत्ते और सुनो ध्यान से बोलते सियार, रोते कूत्ते सन्नाटे को चीरते झींगूर हँसी नहीं तेज अट्टहास है वहाँ किसका?  नहीं जानते तुम क्योकि तुम पहचान नहीं पाते किसी एक आवाज को और शोर समझ नजरअंदाज कर देते हो तुम देख नहीं पाते सूखे दरख्तों को झड़ते पत्तों को क्योकि यहाँ घनघोर कोहरा छाया है तुम्हारे विचारों का छँट नहीं सकते तुम उससे ये बादल नहीं है जो उड़ जायेगे ये भारी है बहुत क्योकि इसमे धुंध है तुम्हारी ग्लानियों की,  गुस्से की गलत निर्णयों की,  अपनी छवि की दोहरी मानसिकता की, तनाव की सब पा जाने की लालसा की सब खो देने के डर की लेकिन सुनो एक दिया जलाओ, उजाले से भरा तब सब छँट सकता है जो बाहर दिखते हो वो अंदर भी दिखो और फिर सैर करो अपने मन के जंगल में अब यहाँ अद्भुत जंगली फूल खिलेंगे संगीता जाँगिड़

पुरुष दिवस

जानती हूँ मैं मुश्किल होता है पुरुष होना अपने कंधों पर हर भार ढ़ोना आँसूओं को अंदर ही अंदर सींचना नहीं मतलब किसी को तुम्हारे भावों से क्योकि भावुक तो स्त्रीयां मानी जाती ...

मित्रता दिवस

आज मित्रता दिवस है, दोस्ती का दिन!          क्या आपने कभी शिद्दत से दोस्ती को महसूस किया है, अक्सर लोग प्यार को तो शिद्दत से महसूस कर लेते है पर दोस्ती को नहीं कर पाते क्योकि सा...

एकाकी बचपन

         कहते है बच्चें भगवान का रुप होते है.....निसंदेह होते है, क्योकि दिल खोलकर हँसते है, रोते है, झगड़ते है और फिर गले मिल लेते है। बचपन बहुत प्यारा होता है,मस्ती भरा होता है.....ल...

मैक्लोडगंज

मै अभी mcleodganj में हूँ ।मैक्लॉडगंज वह जगह है, जहां पर 1959 में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा अपने हजारों अनुयाइयों के साथ तिब्बत से आकर बसे थे,इसी वजह से यह स्थान पूरे विश्व में प्रसिद्ध ह...

गुरू

राजकुमार सिद्धार्थ ने जब महल छोड़ा था तो उन्हें एक गुरू की तलाश थी जो मुक्ति का मार्ग दिखा सके, और उन्होने दो आचार्यों आलार कालाम और उद्रक से आध्यात्मिक शिक्षा ली।  'अपदार्...

प्रकृति और प्रेम

सृष्टि..... ईश्वर की बनायी सबसे बेहतरीन रचना। सब अद्भुत और खुबसुरत है यहाँ, अगर हम महसूस कर सके तो.... लेकिन अक्सर होता यह है कि हम सुंदरता को महसूस करना तो दूर, जी भर निहार भी न पाते,ल...