सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राथमिकता

ऑडीबल पर किताब सुन रही हूँ । who will cry when you die ? का हिंदी अनुवाद है यह । 
      आज इसी का एक चैप्टर सुन रही थी, उसमे एक कमाल की बात आयी जो मैं आप लोगो के साथ शेयर करना चाहूंगी।
       यह बात लाइट हाउस के बूढ़े कर्मचारी के बारे में है । उस वृद्ध व्यक्ति के पास अपनी मशाल को जलाये रखने के लिये कम तेल था। मशाल जलाये रखकर वह आने जाने वाले जहाजों को चट्टानी समुद्र तट से बचने के लिये आगाह करता रहता था। एक रात किसी व्यक्ति को अपने घर का दिया जलाने तेल की जरुरत पड़ी तो लाइट हाउस के कर्मचारी ने अपने तेल में से थोड़ा तेल उसे दे दिया । उसके कुछ समय बाद एक यात्री ने अपनी यात्रा जारी रखने के लिये कर्मचारी से तेल देने का अनुरोध किया। दयालू कर्मचारी ने उसकी भी प्रार्थना स्वीकार कर ली और थोड़ा तेल उसे दे दिया । अगली रात उसकी नींद एक माँ के दरवाज़ा खटखटाने से खुली, उसने थोड़े से तेल की प्रार्थना की ताकि घर जाकर अपने बच्चों के लिये खाना पका सके....कर्मचारी फिर से प्रार्थना को मान लिया और जल्दी ही सारा तेल समाप्त हो गया और उसकी मशाल बुझ गयी, कई जहाज डुब गये और बहुत सी जिंदगियां खत्म हो गयी.....क्योकि लाइट हाउस का रक्षक अपनी प्रधानताओं को भुल गया था। उसने अपने सबसे प्राथमिक कर्तव्य की अवहेलना की। 
            आपको तय करना होता है कि आपकी प्राथमिकता क्या है ? 

            यहाँ एक बात मैं अपनी ओर से जोड़ना चाहूँगी कि आपकी हँसी आपकी खुशी आपकी प्राथमिकता है ....मेरा तात्पर्य यह कतई नहीं है कि आप सेल्फ सेंटर्ड हो जाये । मेरा मंतव्य यही है कि अपनी हँसी खुशी की उम्मीद किसी ओर से न करे....वो किसी अन्य व्यक्ति की प्राथमिकता नहीं हो सकती । आज #worldsmileday पर मैं आप सभी से यही कहूंगी कि अपने लिये हंसना सीखे, अपने को वैल्यू करे, खुद का सम्मान करे....खुद को मजबूत रखकर दुसरों के साथ खड़े हो । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काम ही पूजा है

हर रोज सुबह की सैर मुझे पूरे दिन के लिये शारीरिक मानसिक रूप से तरोताजा करती है। सैर के बाद हम एक भैयाजी के पास गाजर, बीट, हल्दी, आंवला ,अदरक और पोदीने का जूस पीते है, जिसकी मिक्सिंग हमारे अनुसार होती है। हम उनके सबसे पहले वाले ग्राहक होते है , कभी कभी हम इतना जल्दी पहूंच जाते है कि उन्होने सिर्फ अपना सब सामान सैट किया होता है लेकिन जूस तैयार करने में उन्हे पंद्रह मिनिट लग जाते है, जल्दबाजी में नही होती हूँ तो मैं जूस पीकर ही आती हूँ, वैसे आना भी चाहू तो वो आने नहीं देते , दो मिनिट में हो जायेगा कहकर, बहला फुसला कर पिलाकर ही भेजते है। उनकी अफरा तफरी और खुशी दोनो देखने लायक होती है।      आज सुबह भी कुछ ऐसा ही था, हम जल्दी पहूंच गये और उन्होने जस्ट सब सैट ही किया था , मैं भी जल्दबाजी में थी क्योकि घर आकर शगुन का नाश्ता टीफिन दोनों बनाना था। हमने कहां कि आज तो लेट हो जायेगा आपको, हम कल आते है लेकिन भैयाजी कहाँ मानने वाले थे । उन्होने कहा कि नयी मशीन लाये है , आपको आज तो पीकर ही जाना होगा, अभी बनाकर देते है। मुझे सच में देर हो रही थी लेकिन फिर भी उनके आग्रह को मना न कर स...

पिता और चिनार

पिता चिनार के पेड़ की तरह होते है, विशाल....निर्भीक....अडिग समय के साथ ढलते हैं , बदलते हैं , गिरते हैं  पुनः उठ उठकर जीना सिखाते हैं , न जाने, ख़ुद कितने पतझड़ देखते हैं फिर भी बसंत गोद में गिरा जाते हैं, बताते हैं ,कि पतझड़ को आना होता है सब पत्तों को गिर जाना होता है, सूखा पत्ता गिरेगा ,तभी तो नया पत्ता खिलेगा, समय की गति को तुम मान देना, लेकिन जब बसंत आये  तो उसमे भी मत रम जाना क्योकि बसंत भी हमेशा न रहेगा बस यूँ ही  पतझड़ और बसंत को जीते हुए, हम सब को सीख देते हुए अडिग रहते हैं हमेशा  चिनार और पिता

गर्भगृह

मुझे अंधेरों से डर नहीं लगता मुझे सन्नाटों का भी खौफ़ नहीं उष्णता मुझे तरबतर नहीं करती आपदाओं से मैं घबराती नहीं काल कोठरी सी एक छोटी जगह जहाँ रोशनी की महीन किरण तक नहीं मुझे पर्याप्त है क्योकि मैं उसे समझ लेती हूँ माँ का गर्भगृह जहाँ कुछ समय मुझे रहना है जीवन पाकर बाहर आना है ईश्वर अभी भी रच रहा है मुझे उसकी रचना पर सवाल नहीं संदेह नहीं