सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समय

समय बिताना
समय जाया करना
समय में शामिल करना
तीनों अलग अलग बातें है
अगर किसी के साथ
ऊपरी तौर पर
समय व्यतीत किया है 
तो वो शायद निरर्थक रहा
लेकिन किसी को...
किसी को भी
अगर कुछ वक्त लिये भी 
आपने अपने समय में शामिल किया है 
तो वो समय जाया नहीं होता
बल्कि कमाया होता है 
जो लौट लौट आता है 
लेकिन सिर्फ जेहन में, असल में नहीं
वैसे जरुरी नहीं कि 
दोनो पक्ष ऐसा ही सोचे
हो सकता है कि
किसी एक ने कमाया हो
किसी एक ने गंवाया हो 
किसी के लिये अफसोस होता है 
वो बीता वक्त
तो किसी के जीवन का सत्व 
इसीलिए कहती हूँ
समय को लेकर सचेत रहे
बीता समय 
वापस लौटाया नहीं जा सकता 
ये वो इंवेस्टमेंट है
जिसे आप अपनी मर्जी से खर्च करते है
कब, कहाँ, किस पर 
सब आपकी इजाजत से होता है
जिस पर समय के जाया करने का आरोप होता है 
हो सकता है किसी पल
उसने आपको अपने समय में शामिल किया हो 

टिप्पणियाँ

काल विकल हर पल कर जाता ,
पता नहीं किसके हित आता?

सुन्दर रचना।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काम ही पूजा है

हर रोज सुबह की सैर मुझे पूरे दिन के लिये शारीरिक मानसिक रूप से तरोताजा करती है। सैर के बाद हम एक भैयाजी के पास गाजर, बीट, हल्दी, आंवला ,अदरक और पोदीने का जूस पीते है, जिसकी मिक्सिंग हमारे अनुसार होती है। हम उनके सबसे पहले वाले ग्राहक होते है , कभी कभी हम इतना जल्दी पहूंच जाते है कि उन्होने सिर्फ अपना सब सामान सैट किया होता है लेकिन जूस तैयार करने में उन्हे पंद्रह मिनिट लग जाते है, जल्दबाजी में नही होती हूँ तो मैं जूस पीकर ही आती हूँ, वैसे आना भी चाहू तो वो आने नहीं देते , दो मिनिट में हो जायेगा कहकर, बहला फुसला कर पिलाकर ही भेजते है। उनकी अफरा तफरी और खुशी दोनो देखने लायक होती है।      आज सुबह भी कुछ ऐसा ही था, हम जल्दी पहूंच गये और उन्होने जस्ट सब सैट ही किया था , मैं भी जल्दबाजी में थी क्योकि घर आकर शगुन का नाश्ता टीफिन दोनों बनाना था। हमने कहां कि आज तो लेट हो जायेगा आपको, हम कल आते है लेकिन भैयाजी कहाँ मानने वाले थे । उन्होने कहा कि नयी मशीन लाये है , आपको आज तो पीकर ही जाना होगा, अभी बनाकर देते है। मुझे सच में देर हो रही थी लेकिन फिर भी उनके आग्रह को मना न कर स...

पिता और चिनार

पिता चिनार के पेड़ की तरह होते है, विशाल....निर्भीक....अडिग समय के साथ ढलते हैं , बदलते हैं , गिरते हैं  पुनः उठ उठकर जीना सिखाते हैं , न जाने, ख़ुद कितने पतझड़ देखते हैं फिर भी बसंत गोद में गिरा जाते हैं, बताते हैं ,कि पतझड़ को आना होता है सब पत्तों को गिर जाना होता है, सूखा पत्ता गिरेगा ,तभी तो नया पत्ता खिलेगा, समय की गति को तुम मान देना, लेकिन जब बसंत आये  तो उसमे भी मत रम जाना क्योकि बसंत भी हमेशा न रहेगा बस यूँ ही  पतझड़ और बसंत को जीते हुए, हम सब को सीख देते हुए अडिग रहते हैं हमेशा  चिनार और पिता

गर्भगृह

मुझे अंधेरों से डर नहीं लगता मुझे सन्नाटों का भी खौफ़ नहीं उष्णता मुझे तरबतर नहीं करती आपदाओं से मैं घबराती नहीं काल कोठरी सी एक छोटी जगह जहाँ रोशनी की महीन किरण तक नहीं मुझे पर्याप्त है क्योकि मैं उसे समझ लेती हूँ माँ का गर्भगृह जहाँ कुछ समय मुझे रहना है जीवन पाकर बाहर आना है ईश्वर अभी भी रच रहा है मुझे उसकी रचना पर सवाल नहीं संदेह नहीं