एक क्षणिक संपर्क
जो ठहर जाता है
जीवन भर को
एक व्यक्तित्व
जो विलिन हो जाता है
आपके व्यक्तित्व में
एक क्षणभंगुर सा साथ
जो स्थापित हो जाता है
एक गहरे कोने में
ये कोने सदैव
झिलमिलाते है
दुआओं से
प्रार्थनाओं से
शुभकामनाओं से
स्नेह से
कितना अपवाद है ना
क्षणभंगुरता के साथ
जैसे अमरत्व का आभास
टिप्पणियाँ
http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद! !