सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवसाद

अवसाद.....जो मस्तिष्क की नहीं मन की बीमारी है, जो पागलपन नहीं मन की एक अवस्था है । जिसे दवाइयों से अधिक एक साथ की जरुरत होती है, हालांकि गंभीरता को देखते हुए दवाइयां अधिक कारगर होती है, लेकिन इसे हौव्वा बनाकर नहीं देखना चाहिए। 
     हम सब किसी न किसी वक्त मानसिक असंतुलन के दौर से निकले होते है और ऐसा भी नहीं है कि यह असफलता से निकल कर आता है .....ये बड़े गर्व से किसी की सफलता के साथ भी चुपके से प्रवेश कर जाता है और ऐसे में सोसायटी आश्चर्य करती है कि अरे इतने समझदार सफल व्यक्ति के जीवन में यह कैसे घटित हुआ.....बस, हमे जरुरत है इन आश्चर्यचकित बरौनियां चढ़े चेहरों को दरकिनार करने की । अवसाद, मन की एक अस्थायी अवस्था है जो हममे से किसी के भी जीवन में यकायक आ सकती है। हम कारण ढ़ूंढ़ने में लगे रहते है और निदान मुश्किल हो जाता है । 
     कई बार यह दबी इच्छाओं का आकलन होता है तो कई बार एक भावुक मन का अपराधबोध..... यह किसी भी काम की अति हो सकता है....यह जीवन की एकरसता हो सकता है.......यह निहायत कंफर्ट जोन हो सकता है.....यह अत्यधिक खुशी भी हो सकता है......यह किसी पर निर्भरता हो सकता है ...यह आसक्ति हो सकता है....ऐसी ही अस्थायी मनस्थिति का नाम अवसाद है। यह स्थायी रुप से डेरा न जमाये, हमे यह प्रयास करना होता है। 
1. अपना आकलन स्वयं करते रहे।
2. विभोरता और उन्माद को खुद पर हावी न होने दे।
3. नकारात्मकता से दूर रहे।
4. एक शौक अवश्य रखे।
5. एक कला सीखे और बिना किसी से तुलना , अपने काम को             पसंद करे 
6. खुशी को स्वभाव बनाये...लेकिन संवेदनाओं को दबाये नहीं।
7. अवसाद के दौरान हम फुल ऑफ इमोशंस होते है और बहुत कुछ अतुलनीय रच सकते है, बस उन्हे सही दिशा की जरुरत होती है।
8. निस्वार्थ किसी की मदद करे।
9. हरेक तनाव का नाम अवसाद नहीं है।
10.  अपने तनाव को लेकर गुगल कदापि न करे...गुगल बाबा भ्रमित करेंगे।
11. समस्या को लेकर सजग रहे लेकिन अतिसतर्कता के चलते आप ओवरथिंकिंग करने लगते है ....जो कतई कारगर नहीं है....कई बार अज्ञानता हमे बहुत सी दुसाध्य चीजों से बचाये रखती है
12. अपनी अज्ञानता का आनंद ले

    मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि हरेक भावुक क्षण आपको पहले से बेहतर बनाता है, आपकी कार्यक्षमता, आपका नजरिया, जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण पहले से मुखर हो जाता है । अवसाद आपको आपसे मिलने का मौका देता है , आप एकांत को महसूसते है....अगर यह आपकी राह में आ गया है तो स्वीकार करे और हाथ मिलाकर आगे बढ़े....देखे कि जिंदगी गले मिलने आतुर है।
    खुश रहे और सीमित दायरों में आत्ममुग्ध बने रहे 😍😍

टिप्पणियाँ

कविता रावत ने कहा…
प्रेरक प्रस्तुति

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काम ही पूजा है

हर रोज सुबह की सैर मुझे पूरे दिन के लिये शारीरिक मानसिक रूप से तरोताजा करती है। सैर के बाद हम एक भैयाजी के पास गाजर, बीट, हल्दी, आंवला ,अदरक और पोदीने का जूस पीते है, जिसकी मिक्सिंग हमारे अनुसार होती है। हम उनके सबसे पहले वाले ग्राहक होते है , कभी कभी हम इतना जल्दी पहूंच जाते है कि उन्होने सिर्फ अपना सब सामान सैट किया होता है लेकिन जूस तैयार करने में उन्हे पंद्रह मिनिट लग जाते है, जल्दबाजी में नही होती हूँ तो मैं जूस पीकर ही आती हूँ, वैसे आना भी चाहू तो वो आने नहीं देते , दो मिनिट में हो जायेगा कहकर, बहला फुसला कर पिलाकर ही भेजते है। उनकी अफरा तफरी और खुशी दोनो देखने लायक होती है।      आज सुबह भी कुछ ऐसा ही था, हम जल्दी पहूंच गये और उन्होने जस्ट सब सैट ही किया था , मैं भी जल्दबाजी में थी क्योकि घर आकर शगुन का नाश्ता टीफिन दोनों बनाना था। हमने कहां कि आज तो लेट हो जायेगा आपको, हम कल आते है लेकिन भैयाजी कहाँ मानने वाले थे । उन्होने कहा कि नयी मशीन लाये है , आपको आज तो पीकर ही जाना होगा, अभी बनाकर देते है। मुझे सच में देर हो रही थी लेकिन फिर भी उनके आग्रह को मना न कर स...

पिता और चिनार

पिता चिनार के पेड़ की तरह होते है, विशाल....निर्भीक....अडिग समय के साथ ढलते हैं , बदलते हैं , गिरते हैं  पुनः उठ उठकर जीना सिखाते हैं , न जाने, ख़ुद कितने पतझड़ देखते हैं फिर भी बसंत गोद में गिरा जाते हैं, बताते हैं ,कि पतझड़ को आना होता है सब पत्तों को गिर जाना होता है, सूखा पत्ता गिरेगा ,तभी तो नया पत्ता खिलेगा, समय की गति को तुम मान देना, लेकिन जब बसंत आये  तो उसमे भी मत रम जाना क्योकि बसंत भी हमेशा न रहेगा बस यूँ ही  पतझड़ और बसंत को जीते हुए, हम सब को सीख देते हुए अडिग रहते हैं हमेशा  चिनार और पिता

गर्भगृह

मुझे अंधेरों से डर नहीं लगता मुझे सन्नाटों का भी खौफ़ नहीं उष्णता मुझे तरबतर नहीं करती आपदाओं से मैं घबराती नहीं काल कोठरी सी एक छोटी जगह जहाँ रोशनी की महीन किरण तक नहीं मुझे पर्याप्त है क्योकि मैं उसे समझ लेती हूँ माँ का गर्भगृह जहाँ कुछ समय मुझे रहना है जीवन पाकर बाहर आना है ईश्वर अभी भी रच रहा है मुझे उसकी रचना पर सवाल नहीं संदेह नहीं